फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10-15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 10-15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए आपत्तियों का समय समाप्त हो गया है। अब बृहस्पतिवार को अधिकारियों द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 10-15 फीसदी तक जमीनों के रेट बढ़ाए जाएंगे।
वर्ष 2016 के बाद से जिले में जमीनों के सर्किल रेट में इजाफा नहीं किया गया है। जिसके चलते अब जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद अधिकारियों ने जिले में 10-15 फीसदी तक रेटों में इजाफा करने की रिपोर्ट दी थी। शासन के निर्देशानुसार इन रेटों पर दावे व आपत्तियों के लिए लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया था। बुधवार को आपत्तियां लगाने का समय समाप्त हो गया। अब बृहस्पतिवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नए रेट लागू किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि एक अगस्त से जिले में जमीनों के नए रेट लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के वर्तमान सर्किल रेट
अंसारी रोड चौराहा से डिप्टी गंज - 41000 से 88000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
आवास विकास से रेलवे क्रॉसिंग - 27000 से 66000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कसाईबाड़ा चौराहे से काली नदी पुल - 29000 से 82000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कालाआम चौराहे से काली नदी पुल - 43000 से 92000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कालाआम चौराहे से अंसारी रोड - 43000 से 90000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कालाआम चौराहे से भूड़ चौराहा - 37000 से 87000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कालाआम चौराहे से राजेबाबू रोड - 41000 से 88000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
आपत्तियां लगाने का समय समाप्त हो चुका है। सभी उप निबंधक को आदेश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों की आपत्तियों का निस्तारण कराएं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विवेक मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें