फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
भाविप सेवार्थ शाखा के संस्कार ​शिविर के समापन पर पुरस्कार के साथ बच्चे। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर में चल रहा भाविप सेवार्थ शाखा का बाल संस्कार शिविर सोमवार को सम्पन्न हो गया। समापन से पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। वहीं, शाखा पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समापन शिविर का शुभारंभ पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक योगेश गुप्ता, प्रधानाचार्य रामू कुमार व अन्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक चन्द्रभूषण मित्तल ने किया। कहा कि एक सप्ताह तक बच्चों को संस्कार, खेलकूद, नृत्य व मेकअप आदि का प्रशिक्षण दिया गया। पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने अवकाश के दिनों में बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
समापन से पूर्व 122 बच्चों, शिक्षकों, प्राचार्य व अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजपाल सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें