फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली के खंभे में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
अरनिया के मुनि गांव में करंट की चपेट में आने से हुई मौत में मृतक कान्हा का फाइल फोटो। स्रोत : फ
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी गांव में मंगलवार रात बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुनी गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका दस वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ कान्हा मंगलवार रात को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह लोहे के बिजली के खंभे से स्पर्श हो गया और करंट की चपेट में आ गया। कान्हा करंट के झटके से दूर जाकर गिरा। बच्चों का शोर सुनकर पीड़ित परिजन व पड़ोसी वहां आ गए।

अशोक कुमार ने बताया कि करंट लगने के कारण कान्हा के शरीर में झुलसने के निशान बन गए थे। इसके बाद वह कान्हा को मुनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते उनके घर का चिराग बुझ गया। उनका इकलौता बेटा इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एक्सईएन राजीव आर्य का कहना है कि करंट लगने की सूचना पर निगम की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। जहां देखा गया कि खंभे में करंट नहीं था। परिजनों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें