फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकनगुनिया ने उड़ाई लोगों की नींद

Wed, 07 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब तक मलेरिया, डेंगू के डंक से परेशान स्वास्थ्य अफसरों और लोगों की नींद चिकनगुनिया ने उड़ा दी है। जिले में चिकनगुनिया के मरीजों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। निजी लैब तो चिकनगुनिया की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग रिपोर्टों को दबा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में अब तक मलेरिया और डेंगू का कहर लोगों को डरा रहा था, लेकिन अब चिकनगुनिया ने भी जिले में पैर पसार लिए हैं। रोजाना सैकड़ों मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हो रही है। मोहल्ला राधानगर निवासी विदुलेखा मिश्रा और ऊपरकोट निवासी मोहम्मद साजिद निजी अस्पताल में चिकनगुनिया का उपचार करा रहे हैं।

निजी लैब की जांच रिपाेर्ट में दोनों को चिकनगुनिया की पुष्टि हो चुकी है। निजी लैबों और निजी अस्पतालों में चिकनगुनिया के मरीजों की भरमार है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी चिकनगुनिया के पैर पसारने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जिले में सामान्य बुखार होने की बात कह रहा है, जबकि मलेरिया, डेंगू ने 40 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। ओपीडी की संख्या में दो से तीन गुना तक की वृद्धि हुई है। 

अब गांव-गांव पहुंच रहे अफसर
बुखार से हो रही मौतों के बाद जागे अफसर अब गांव-गांव पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में कैंप लगाने के लिए टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 18 कर दी है। टीमों को एक दिन में कम से कम चार से पांच गांवों में कैंप लगाकर मरीजों के उपचार के निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

अभी चिकनगुनिया के इतने मरीज नहीं हैं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो। जिले में सामान्य वायरल बुखार के मरीज ज्यादा हंै। कुछ मलेरिया के मरीजों की संख्या भी है। स्वास्थ्य टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें