फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुर्गी फार्म संचालक की गोली व चाकू मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया के क्यौली खुर्द गांव में रविवार को मुर्गी फार्म संचालक की गोली व चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भांजे ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

क्यौली खुर्द गांव निवासी सौरभ उर्फ सोवित ने बताया कि उसके मामा कौशिंद्र (42) पुत्र किशनलाल मूलरूप से अहार थाना क्षेत्र के दुलखरा गांव निवासी हैं। वर्तमान में गाजियाबाद के सैक्टर-23, संजय नगर में किराये पर रहते थे। उसके मामा ने गांव क्यौली खुर्द गांव में कुछ महीने पहले मुर्गी फार्म शुरू किया था। इसी के चलते वह बीच-बीच में मुर्गी फार्म हाउस की निगरानी करने के लिए क्यौली खुर्द गांव में रहने आ जाते थे। इसी के चलते रविवार को वह गांव में स्थित मकान में सो रहे थे। वहीं मकान में उनका 11 वर्षीय बेटा हरभजन भी सो रहा था।
सोमवार सुबह हरभजन सोकर उठा तो देखा कि उसके पिता कौशिंद्र बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। तभी उसने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर गए तो देखा कि कौशिंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।
विज्ञापन

कोट-
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में भांजे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें