फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पनीर, मिठाई में मिलाया जा रहा था केमिकल और रिफाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पनीर में सोडियम युक्त केमिकल व रिफाइंड और मिठाई में सिंथेटिक कलर के साथ रिफाइंड मिलाकर बेचा जा रहा था। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। मिलावटी पनीर और मिठाई के सेवन से लोग हृदय, किडनी, लीवर, उच्च रक्त जाप, सुगर, कॉलस्ट्रोल, मोटापा, हार्मोंस के असंतुलन, गले के गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेजे पनीर और मिठाई के नमूनों में खतरनाक केमिकल की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि जुलाई, अगस्त में जांच के लिए भेजे खाद्य नमूनों में 32 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें पनीर के चार, मिठाई के तीन नमूनों में खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई है। नौ नमूने अधोमानक मिले हैं। पनीर के जिन चार नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है, वह बुलंदशहर में लाल तालाब से विकास जैन के यहां, जहांगीराबाद में गांधी चौक मेन मार्केट से, गुलावठी के नन्नू खान सराफा बाजार से आबिद के यहां से लिए गए थे। वहीं पनीर लेकर अलीगढ़ के चंडौस से आ रही एक गाड़ी को खुर्जा में पकड़ा गया था। मिठाई के नूमनों में मुरारी नगर खुर्जा जवाहर स्वीट से बालू शाही का नमूना, सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर में बन रहे कलाकंद, सोहन पापड़ी का नमूना लिया गया था।
जांच रिपोर्ट के अनुसार पनीर में सोडियम युक्त केमिकल और रिफाइंड ऑयल मिलाने की पुष्टि हुई। वहीं मिठाई में सिंथेटिक केमिकल, रिफाइंड ऑयल की मिलावट की पुष्टि हुई है। बताया कि जिन नमूनों में खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई है, संबंधित को अपने खर्च पर एक बार फिर से सेंट्रल लैब से जांच कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। सेंट्रल लैब की रिपोर्ट में भी मिलावट की पुष्टि होने या नोटिस के बाद भी दोबारा जांच नहीं कराने पर उक्त सभी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वहीं अधोमानक मिले नमूनों के स्वामियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


मिलावटी पदार्थ के सेवन से हो सकते हैं घातक रोग

विशेषज्ञ डाॅ. संजीव अग्रवाल के अनुसार मिलावटी पनीर, मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करने त्वरित समस्या के साथ ही लंबे समय तक मिलावटी पदार्थ के सेवन से घातक रोग हो सकते हैं। त्वरित तौर पर पेट दर्द, गैस, उल्टी, दस्त आदि हो सकते हैं। वहीं, लंबे समय तक सोडियम युक्त केमिल, अन्य केमिल, रिफाइंड युक्त पनीर का सेवन करने से उच्च रक्तचाप, लीवर, किडनी, हृदय, कैंसर संबंधी रोग की चपेट में आ सकते हैं। वहीं पोषण की कमी से हार्मोनल असंतुलन हो जाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, और संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। रिफाइंड से गले से संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें