स्याना। नगर के मुख्य बाजार में दो शातिर ठगों ने युवक को बातों में फंसाकर मोबाइल फोन की ठगी कर ली। पुराने डाकखाने वाली गली निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह काम पर जा रहा था। नगर के मुख्य बाजार स्थित रस्तोगी आभूषण भंडार के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और इसी दौरान उनका फोन भी निकाल लिया। इसके बाद आरोपी चले गए। आरोपियों के जाने के बाद जब उन्होंने फोन की तलाश की तो वह नहीं मिले। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।