फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 1.81 लाख की ठगी

सार

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 1.81 लाख की ठगी स्याना।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बा निवासी मोबिन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 1.81 लाख की ठगी
विज्ञापन

स्याना। बैंक अधिकारी बनकर एक युवक से 1.81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एक कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बनाते हुए कार्ड पर पेनल्टी लगने और लिंक भेजकर क्लिक करने के लिए कहा था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोबिन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक बैंक का अधिकारी बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड पर पेनल्टी लगने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने उससे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया और बाद में एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके कार्ड से 181300 रुपये कट गए। जब दोबारा आरोपी को फोन किया तो उसका फोन नहीं मिला। मोबिन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच साइबर टीम को दी गई है। जल्द पीड़ित के रुपये वापस कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें