फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहनोई बनकर युवक से ठगे 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात शातिर साइबर ठग उसका बहनोई बनकर साथियों संग मिलकर ठगी कर ली। आरोपियों ने उससे 30 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर सेल की जांच में ठगी के तार विभिन्न राज्यों से जुड़े मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के डीएम रोड निवासी नंद किशोर ने बीते दिनों एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि एक अनजान व्यक्ति उनका बहनोई बनकर फोन करता है। फोन कर के आरोपी ने उससे तीस हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ले लिए। बाद में पीड़ित ने जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल टीम को मामले की जांच सौंप दी। जिसमें सामने आया कि पीड़ित से आरोपी वकील खान निवासी पहाड़ी भरतपुर राजस्थान, मै. साउंड सावान खान गुड़गांव, हरियाणा, अनिल कुमार निवासी गांव पिंडारी, बीजपुर, सोनभद्र उत्तर प्रदेश, मोनू शर्मा निवासी खैर अलीगढ, लक्ष्मण निवासी गांव बारखेड़ी माफी गुना, मध्यप्रदेश और अबुतालेब मियां निवासी बालाकुटी कूच विहार पश्चिम बंगाल ने ठगी की है। मामले में साइबर सेल की जांच के आधार पर इन सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अंगूठा लगवाकर खाते से निकाल ली नकदी
बुलंदशहर। राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर चार शातिरों ने गांव की एक महिला के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली देहात के गांव कोलसेना निवासी सीमा देवी ने तहरीर देकर बताया कि 20 मई 2023 को करीब 4 बजे उसके पास चार लड़के आए और कहा कि तुम्हारा राशनकार्ड बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड ले लिया और मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। इसी तरह गांव की पुष्पा देवी व दरोपा देवी से भी इसी तरह से अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी कर खातों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता ने बताया कि उसका खाता केनरा बैंक में है। उसके खाते से आरोपियों ने 10 हजार हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पुनीत कुमार, रमेश कुमार, प्रियांशु कुमार निवासीगण बराल थाना गुलावठी और बिजेंद्र कुमार निवासी मुख्तायारपुर थाना चोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें