फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन फिर टला सस्ते राशन का वितरण

Sat, 09 Jan 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों और आम लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए लागू किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का क्रियान्वयन जिले में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


शासन द्वारा कानून को लागू किए जाने के बावजूद अफसरों की व्यस्तता से जनपद में राशन नहीं बंट पा रहा है। जनपद में इसका शुभारंभ करने की तिथि में तीसरी बार फेरबदल किया है। इसका फायदा राशन माफिया उठा रहे हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को लागू किए जाने के बाद इसे जनपद में पहले एक जनवरी से लागू किया जाना था। डीलरों द्वारा राशन नहीं उठाने से इसे लागू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


सभी राशन डीलरों को पांच जनवरी तक राशन का उठाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद इसके लागू किए जाने की तारीख 10 जनवरी रखी गई। लेकिन अब इसे 14 जनवरी को लागू किया जाएगा।

वहीं, राशन का उठान कर चुके डीलर देरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि बड़ी संख्या में राशन डीलर उठाए लिए राशन को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं।

राशन वितरण से पहले होगी मुनादी
14 जनवरी को राशन वितरण से पहले नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराई जाएगी। मौके पर पात्र गृहस्थों को मैन्यूअल कार्ड वितरित किए जाएंगे। राशन का वितरण पर्यवेक्षक की मौजूदगी में होगा।

वितरण के दौरान घटतौली की जांच को एक टीम बनाई गई है, जो दुकानों पर जाकर जांच करेगी। राशन वितरण में धांधली पाई गई तो त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित और निरस्त कर दिया जाएगा।

ऐसे होगा राशन का वितरण
फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत पात्र गृहस्थ को 15 किलो गेहूं और 20 किलो चावल मिलेगा। योजना में अन्य पात्र को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें साढ़े तीन किलो गेहूं और डेढ़ किलो चावल होगा। गेहूं का रेट दो रुपये प्रति किलो तथा चावल का रेट तीन रुपये प्रति किलो लिया जाएगा।

सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राशन का उठान हो चुका है। 10 जनवरी को जिलाधिकारी से समय नहीं मिल पाने के कारण अब इसे 14 जनवरी से जिले में लागू किया जाएगा। - विनय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन


‘पारदर्शी हो राशन वितरण’
एसडीएम अरुण कुमार यादव ने नगर क्षेत्र के सभी राशन डीलरों की बैठक में कहा है कि राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए।

शनिवार को पालिका सभागार में हुई राशन डीलरों के साथ बैठक में एसडीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना को सफल बनाने के लिए वे पूरी तन्मयता से काम करें। एसडीएम ने अधीनस्थों को चेताया कि वे मौके पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में राशन वितरित कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें