फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुण्यतिथि पर किया चौधरी साहब का स्मरण

विज्ञापन
अनूपशहर में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते नगर पालिका अध्यक्ष व 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया गया। शुक्रवार को भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ किया। सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अनूपशहर में भी उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज को दिल्ली में सत्ता के गलियारे तक पहुंचाने का काम किया।
प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी ने कहा कि गरीब को उनकी पहचान दिलाने के लिए आजादी से पहले व बाद में सिर्फ चौधरी चरण सिंह थे। प्रो भीष्म सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील चरोरा, रहीश अब्बासी, भावतोष तेवतिया, गवेंद्र सिंह, मनुराज तेवतिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनूपशहर में पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नगर पालिका सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश और समाज के विकास में चौधरी साहब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महज एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे सही मायनों में किसानों की आवाज और उनके मसीहा थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसान हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक था। इस अवसर पर सीपी सिंह, तुषार गुप्ता, मनोज गोल्डी, बिट्टू चौधरी और बिट्टू सिंघल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अनूपशहर में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते नगर पालिका अध्यक्ष व 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें