फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नियमों का परिवर्तन केवल खाद्य तेलों पर, शेष पूर्व की तरह

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विधिक माप विज्ञान अधिकारी के कार्यालय पर शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों संग बैठक हुई। बैठक में पैकिंग के नए नियमों में बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक संजेश व निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग के नियमों में परिवर्तन केवल खाद्य तेलों पर किया गया है। अन्य सभी उत्पादों की पूर्व की तरह पैकिंग रहेगी। कोई इसमें कटौती करता है तो कार्रवाई की जाएगी। मंडल के जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पैकिंग के नए नियमों में हो रहे बदलाव को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी को व्यापारी संगठनों की बैठक के दौरान अवगत कराया गया। बैठक में व्यापारियों ने विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों से सवाल भी किए। इस दौरान मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, सुमित महेश्वरी, हिमांशु गोयल, सचिन गोयल, विजय गुप्ता, अरुण गोयल, अशोक, शिवांग सिंघल आदि समेत अन्य संगठन के व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें