फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी के लिया सर्बिया गया सिकंदराबाद का चंदन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। यूरोपीय देश सर्बिया में रोजी रोटी की तलाश में गया सिकंदराबाद का चंदन संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पिछले चार दिन से चंदन का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। परिजनों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बिहार के छपरा जिले की मूल निवासी देवमती देवी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से नगर की टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति रतन राय पंजाब में नौकरी करते हैं। उनका बेटा चंदन कुमार (32) इलेक्ट्रिशियन है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता था। बताया कि एक एजेंट के माध्यम से वह गत 24 अगस्त को नौकरी के लिए सर्बिया गया था। सर्बिया पहुंचने पर चंदन का किसी कारण मेडिकल नहीं हो पाया। जबकि उसके साथ गए अन्य लोगों का मेडिकल हो गया। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया। इस बीच चंदन की अपने परिजनों से बात भी हुई। बताया कि डिप्रेशन के चलते एजेंट ने उसे भारत वापसी के लिए कहा और 27 अगस्त की रात 11 बजे वापसी का अहमदाबाद के लिए टिकट करा दिया और परिजनों से चंदन को अहमदाबाद से रिसीव करने के लिए कहा। बताया कि चंदन को 27 अगस्त की रात 9 बजे एयरपोर्ट पर वीडियो कॉल के जरिए देखा गया । चंदन ना तो अहमदाबाद पहुंचा और ना ही उसकी चार दिनों से कोई खोज खबर मिल रही है। चंदन की बहन लाली कुमारी ने बताया कि जब एजेंट से बात की जाती है तो वह उसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने चंदन की सलामती और भारत वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने पीएमओ को ट्वीट भी किया है।
बच्चे पापा से बात करने की कर रहे जिद
चंदन के परिवार के लोगों से पिछले चार दिनों से संपर्क नहीं होने पर जहां परिवार के लोग परेशान हैं। वही चंदन की चार साल की बेटी अनविया, ढाई साल का बेटा आरिश अपने पापा से फोन पर बात करने की जिद कर रहा है। लोग बच्चों को समझा-बुझाकर किसी तरह दिलाशा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें