फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चली तेज हवा और हुई बूंदाबांदी, आज भी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर एक बजे इस तरह छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दो दिन से छाए बादल शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में दिखे। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। ऐसे मौसम को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। मौसम वैज्ञानिक शनिवार को भी बादल छाने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से मौसम में लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह शुरू हुआ बादल छाने और बूंदाबांदी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। ऐसे मौसम में मौसम खुशगवार हो गया। वहीं, दोपहर बाद गर्माहट का भी अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 66 फीसदी और हवा की 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
ऐसा मौसम देख किसानों को अपनी गेहूं, सरसों व आलू समेत अन्य फसलों की चिंता सता रही है। अब मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जिसने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बादल छाने के बाद हवा की गति ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार को तेज गर्जना के साथ बारिश व ओलावृष्टि हाेने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें