फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुराने भुगतान पर चेयरमैन और विधायक आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर पालिका कार्यालय परिसर में मंगलवार शाम को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में पुराने भुगतान के प्रस्ताव को लेकर विधायक समेत 20 सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष का विरोध किया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। हालांकि, इस दौरान कुछ प्रस्ताव पास हुए, जबकि कुछ को अगली बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय परिसर में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष राजबाला सैनी की अध्यक्षता में हुई। नगर पालिका के बकाया पुराने भुगतान के प्रस्ताव पर विधायक समेत 20 सदस्यों ने अध्यक्ष का विरोध किया। बढ़ा जल कर लागू करने का प्रस्ताव आगामी बैठक के लिए टाल दिया गया। इसके अलावा पार्किंग, निजी कॉलोनी बनाने, टावर लगाने, गृह निर्माण आदि के लिए उपविधि बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। मंडी समिति के पीछे खेड़ा मोहल्ले में लगभग एक करोड़ रुपये की सड़क बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर के मुख्य चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने, नगर पालिका के पुराने वाहनों की मरम्मत कराने, नगर पालिका की खाली पड़ी संपत्ति की तारकशी कराने आदि प्रस्ताव पारित किए गए। पुराने भुगतान करने के प्रस्ताव का विधायक अनिल शर्मा और सभासद मुजीब उर रहमान, वसी हैदर लवली, मोहम्मद अरशद, राजेंद्र सिंह लोधी, इफ्तकार, अनवार, उदयवीर, आस मोहम्मद, सोहेल, कपिल आर्य, मोहम्मद शाहिद, विनय, योगेंद्र माहौर, मधु, पुष्पा, संगीता, शमीम फातिमा, शैफुनिशा, बेबी रानी ने विरोध किया। अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया की नगर पालिका पर लगभग साढे़ चार करोड़ का पुराना बकाया है। जिसमें डेढ़ करोड़ का बकाया ऐसा है, जिसकी जांच चल रही थी। जिलाधिकारी ने उनकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में कोई कमी नहीं होने पर शासन ने नगर पालिका को उनके भुगतान के निर्देश दिए हैं।


गृह कर भुगतान पर मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

बोर्ड की बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मार्च 2024 तक भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें