फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई सेंटरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई केंद्रों को 24 घंटा बिजली मिलेगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था से शहरों में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम के आदेश पर यह व्यवस्था सभी निकाय क्षेत्रों में की जा रही है।  जैसे-जैसे तापमान का ग्राफ बढ़ रहा है, उसी क्रम में शहरों की पेयजल आपूर्ति चरमरा रही है।
विज्ञापन


शहरों में करीब 77 हैंडपंप और तीन नलकूप खराब हैं। इसी के मद्देनजर डीएम ने सभी निकाय अफसरों को जलापूर्ति के संबंध में खास दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि जहां जहां पानी की टंकिया हैं, वहां नलकूप को 24 घंटे बिजली दी जाए।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने वार्डवार साफ-सफाई का आदेश अफसरों को दिया है।  इस संबंध में एडीएम वित्त आरके सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश के क्रम में विभागों को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही पेयजल सप्लाई केंद्रों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें