फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्यारह चार्ज की जनगणना पूरी, जनपद में 96 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में जनगणना के लिए बनाए गए 24 चार्ज में से 11 चार्ज का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही जनपद में जनगणना का कार्य 96 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। डाटा को अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जून है। अधिकारी अंतिम तिथि से पहले ही कार्य कराने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि त्रुटिरहित, सटीक आकड़ों के संकलन के लिए जनपद को 24 चार्ज में बांटा गया है। तहसील स्तर पर नायब तहसीलदार, निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, 1040 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। सभी चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।
जनपद के 24 चार्ज को 6321 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) में बांटा गया है। सात सौ की आबादी पर एक एचएलबी बनाया गया है। प्रत्येक एचएलबी की जनगणना के लिए एक प्रगणक की तैनाती की है। 107 सुपरवाइजर, 622 प्रगणक को रिजर्व में रखा गया है। तकनीकी सहायता के लिए सभी चार्ज पर एक तकनीकी सहायक की नियुक्ति की गई है। वहीं, जिला मुख्यालय पर दो तकनीकी सहायक एक मल्टी सहायक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन




बताया कि अब तक नगर पंचायत ककोड़, बीबीनगर, बुगरासी, खानपुर, पहासू व छतारी, नगर पालिका स्याना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, तहसील अनूपशहर व शिकारपुर में शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 15 जून तक जनगणना कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शेष पांच दिनों में त्रुटि को ठीक करने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें