फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना: 20 अप्रैल से प्रगणक को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंंदशहर। जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। अब 20 अप्रैल से फील्ड ट्रेनर तहसीलवार प्रगणक को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर, चार्ज अधिकारी, एसडीएम की निगरानी में होगा। करीब छह साल की देरी से हो रही यह जनगणना इस बार पूरी तरह हाईटेक और पेपरलेस होगी। पारंपरिक कागजों और फाइलों के बजाय प्रगणक इस बार मोबाइल एप के जरिए डाटा फीड करेंगे। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह ने बताया कि जनगणना के दौरान सटीक आंकड़ों का संकलन करने के लिए जनपद को 6320 ब्लॉक में बांटा गया है। जनगणना करने के लिए 6231 प्रगणक की तैनाती की गई है। वहीं, 623 प्रगणक को रिजर्व में रखा गया है। 1041 सुपरवाइजर की तैनाती भी की गई है। 102 सुपरवाइजर को रिजर्व में रखा गया है। जिले को 24 चार्ज में विभाजित किया गया है। तहसील स्तर पर तहसीलदार, निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। 118 फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति की गई है। फील्ड ट्रेनर 20 अप्रैल से तहसीलवार प्रगणक को प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें