फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिहार में भाजपा की जीत पर मना जश्न, बांटी गईं मिठाइयां

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बिहार में मिली जीत पर जश्न मनाते भाजपाई। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय और गंगानगर में जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में निर्णायक वोट दिया है। एनडीए को मिली यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं बल्कि जनता के भरोसे और आशीर्वाद का प्रमाण है। यह जश्न संगठन की एकता और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे भी जनता की सेवा में तत्पर रहें। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, दिनेश धन्नू, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें