फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : पंजीकरण के लिए बचे दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अब पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं के पास दो दिन शेष बचे हैं। सीसीएसयू की ओर से पंजीकरण के लिए दो सितंबर तक का मौका दिया है। वहीं, पूर्व में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी भी आवेदन की त्रुटियों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक की बीए, बीएससी व बीकॉम में अभी तक तीन मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्नातक में भी एक मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया हो चुकी है। वहीं, अब सीसीएसयू ओर से प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक में पंजीकरण कराने के लिए एक और मौका दिया गया है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए सोमवार व मंगलवार का दिन का समय बचा है। छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करा दें ताकि वह भी प्रवेश से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें