बुलंदशहर। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कॉलेजों ने सत्यापन शुरू कर दिया है। इसके पूरा होने के बाद कॉलेज मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक में अभी तक पांच मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के निर्देश पर पंजीकरण कराने और प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से पंजीकरण की हार्ड कापी जमा कराई गई है।
उन्होंने बताया कि सीसीएसयू के निर्देशानुसार स्नातक में प्रवेश के लिए अब ओपन मेरिट बनाई जाएगी। यह ओपन मेरिट तीन, चार और छह अक्तूबर को जारी कर इसी दिन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को भी चाहिए कि वह प्रवेश कराने के लिए तैयार रहें, अपने सारे डाॅक्यूमेंट पूरा करा लें। ताकि मेरिट में नाम आने के बाद वह अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकें।