फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट के छात्रों के लिए प्रवेश का अंतिम मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी मेरिट के छात्रों के लिए प्रवेश का अंतिम मौका आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी की गई दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश करवाने का अंतिम मौका सोमवार तक दिया गया है। अभी तक जिले के कॉलेजों में करीब 50 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विवि तीसरी मेरिट जारी करेगा या फिर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। इसके लिए कॉलेजों को आगामी निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की करीब 28 हजार सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विवि की ओर से जारी की गई पहली मेरिट में 20 फीसदी से अधिक सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया था। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विवि की ओर से दूसरी मेरिट जारी की गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने विगत शुक्रवार से ही अपने-अपने प्रवेश सुनिश्चित करवाने शुरू कर दिए थे। पिछले दो दिन कॉलेजों में प्रवेश करवाने वाले छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही और उन्होंने प्रवेश करवाने के बाद ही राहत की सांस ली। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्रओं को प्रवेश के लिए विवि की ओर से सोमवार तक का समय दिया गया है। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि विवि की दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं अपना सोमवार तक प्रवेश करा लें। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा। सोमवार को होने वाले प्रवेश के बाद जिले के कॉलेजों में करीब 60 फीसदी सीटों पर प्रवेश होने की संभावना है। इसके बाद शेष सीटों पर प्रवेश के लिए विवि की ओर से आगामी निर्णय लिया जाएगा। अभी इस तरह का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है कि विवि की ओर से बचने वाले रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी की जाएगी या फिर कॉलेजों को ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों को विवि के आगामी निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें