फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कटऑफ में प्रवेश के लिए एक दिन और मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली कटऑफ में प्रवेश के लिए एक दिन और मिला
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई पहली कटऑफ के प्रवेश बुधवार को भी जारी रहे। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपना प्रवेश पूरा करवाया। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को विवि की ओर से एक दिन का और समय दे दिया है। इस तरह से बृहस्पतिवार को भी प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार की देर शाम बीए, बीएससी और बीकॉम की जिले में करीब 28 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए पहली कटऑफ जारी की थी। इस कटऑफ के जारी होते ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। छात्र-छात्राएं भी अपनी पूरी तैयार के साथ कॉलेजों में प्रवेश करवाने के लिए पहुंचे। सोमवार से लेकर बुधवार तक चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद ही विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश करवाकर राहत की सांस ली। कॉलेजों की ओर से प्रवेश के लिए अलग-अलग विषयों की कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर छात्र-छात्राओं के पूरे दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश किए। एसबीएमटी के प्राचार्य डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि बुधवार को विवि की ओर से जारी की गई पहली कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जानी थी, लेकिन अब प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार तक का और समय दे दिया है। इससे प्रवेश से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश का मौका मिल गया है।
विज्ञापन

कॉलेजों में इस तरह हुए प्रवेश
1. गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
- बीए में 14
- बीकॉम में 18
2. एसबीएमटी कॉलेज
- बीए में 134
- बीकॉम में 41
- बीएससी में 50
3. डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई
- बीए में 18
4. आईपी कॉलेज प्रथम परिसर
- बीकॉम में 66
- बीएससी में 107
5. मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए में 20
- बीकॉम में 7
6. डीएवी पीजी कॉलेज
- बीए में 110
- बीएससी में 31
- बीकॉम में 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें