फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : हिंदी की परीक्षा में 99 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा सोमवार को भी जारी रही। 27 केंद्रों पर कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा हुई और इसमें 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कक्षा 12वीं के कथक डांस और जी-ओस्पिटल टेक्नोलॉजी की परीक्षा में शतप्रतिशत छात्र-छात्रा शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले के 27 केंद्रों पर कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई। हिंदी कोर्स-ए की परीक्षा में पंजीकृत 9066 में से 8995 परीक्षार्थी शामिल रहे और 71 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह हिंदी कोर्स-बी की परीक्षा में पंजीकृत 2171 में से 2144 छात्रों ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे। कक्षा 12वीं के कथक डांस के पेपर में पंजीकृत 52 और जी-ओस्पिटल टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सभी 46 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अशोक माथुर ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब छह मार्च को कक्षा 10वीं के पेंटिंग विषय का पेपर होगा। जबकि कक्षा 12वीं के मनोविज्ञान विषय का पेपर होगा। दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अब सात मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के मानव विज्ञान विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें