फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में बंद किए निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में बंद किए निराश्रित गोवंश
विज्ञापन

बुलंदशहर/अहार। गांव मोहरसा में फसलों के नुकसान से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने रविवार को निराश्रित गोवंश को प्राइमरी स्कूल परिसर में बंद कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने गोवंश को गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन

गांव मोहरसा निवासी बिशंबर सिंह, अनुज शर्मा, निक्की कुमार, हरपाल सिंह, नरेश चंद, दिनेश कुमार और भूपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि निराश्रित गोवंश से वह खासे परेशान हैं। यह आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही गांव के लोगों पर हमला भी करते हैं। बीते दिनों दो बार ग्रामीण निराश्रित गोवंश को प्राइमरी स्कूल में बंद कर चुके हैं और उन्हें गोशाला भी भेज दिया गया। इसके बाद भी इनकी संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को एक बार फिर ग्रामीणों और किसानों ने निराश्रित गोवंश को प्राइमरी स्कूल में बंद कर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर गोवंश को गोशाला भिजवाया। ग्राम सचिव सतवीर सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में बंद किए गए निराश्रित गोवंश को गोशाला भिजवाने की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि गोवंश को गोशाला भिजवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से गोवंश को न छोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें