फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे पर दो घंटे कासना मार्ग जाम

Tue, 04 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को डंपर चालक ने कुचल दिया। गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाते हुए कासना मार्ग रक जाम लगा दिया। एसपी सिटी और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। करीब दो घंटे लगे जाम से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


ग्राम वलैना निवासी बाली ने बताया कि उसका पुत्र रोहताश (27) कासना जनपद गौतम बुद्धनगर स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से डयूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 7.30 बजे ग्राम सिरसा खानपुर में पीछे से आ रहे डंपर चालक ने रोहताश को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। रोहताश की मौत से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 20 बीघा जमीन और 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाने की मांग को लेकर कासना मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एसपी सिटी,सीओ गौतमबुद्ध नगर मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी सिटी, सीओ द्वारा मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ही लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला। दो घंटे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिजनों को अर्थिक सहायता दिलाने में मद्त की जाएगी। - दिनेश यादव, एसपी सिटी, गौतमबुद्ध नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें