फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर रोजाना जमा करवाएंगे कैश, नहीं तो होगा निलंबन

Fri, 21 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन
डिबाई टाउन के पॉवर बिलिंग सेंटर में 84 लाख रुपये का गबन होने का मामला उजागर होने पर एसई ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब सभी एक्सईएन को आदेश जारी किया है कि कैशियर रोजाना कैश जमा करवाएंगे। यदि ऐसा नहीं किया तो निलंबन की कार्रवाई होगी। हर दिन रिपोर्ट देनी होगी और इसमें हैड कैशियर और एसडीओ भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


रोजाना कैश जमा नहीं करने पर ब्याज भी वसूला जाएगा।  एसई एके सिंह ने बताया कि इस कार्य में हैड कैशियर और एसडीओ की जिम्मेदारी भी अहम होगी। आदेशों की अवहेलना सामने आने पर एक्सईएन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।  

डिबाई टाउन में  84 लाख रुपये के गबन के मामले में चीफ इंजीनियर द्वारा गठित की गई टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम ने जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को कई अफसरों से पूछताछ की है।चीफ इंजीनियर ने जांच 14 दिन में पूरी कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें