बुलंदशहर। शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को छुट्टी के दिन भी बिजली का बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता बिल जमा कर सकें। इसके लिए छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईडिल कालोनी बिजलीघर और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर शुक्रवार और रविवार तथा वलीपुरा बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर, डीएम रोड बिजलीघर, सब्जी मंडी बिजलीघर पर शुक्रवार और शनिवार तथा खंड कार्यालय, यमुनापुरम और मोती बाग बिजलीघर पर शनिवार और रविवार को कैश काउंटर खोले जाएंगे। संवाद