फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पति-सास पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। कोतवाली डिबाई क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति व सास पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिबाई के मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी आसमा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी शादी 26 जून 2012 को थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी अनीश के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति व ससुरालिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे।
ससुरालियों के घर से निकालने के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ दौलतपुर गांव में किराए के मकान में रह रही है। आरोप है कि 22 जून को पति सास के उकसाने पर नशे में आया। बेल्ट व ईंटों से बुरी तरह मारा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि थाना नरसेना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति अनीश व सास शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें