फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साधन सहकारी समिति के सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अगौरा अमीरपुर के साधन सहकारी समिति के सचिव पर एक लाख 68 हजार रुपये गबन करने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा बुलंदशहर न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। मामले में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खुर्जा देहात क्षेत्र के शहबाजपुर दौलत गांव निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि वह और उसके परिवार के सदस्य संजय, दीपक, सुधा साधन सहकारी समिति अगौरा अमीरपुर के सदस्य हैं। चारों सदस्यों पर समिति के 1,68,500 रुपये बकाया थे। ऐसे में 24 जून 2024 को सचिव उमेश शर्मा बकाया लेने गांव में आए थे। पीड़ित ने गांव में रहने वाले बालेराम के सामने सचिव को एक लाख 68 हजार रुपये दिए थे। पीड़ित ने पर्ची मांगी तो सचिव ने कार्यालय से लेने के लिए कहा।

पीड़ित अगले दिन कार्यालय गया तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद वह पीड़ित को ऐसे ही चक्कर कटवाते रहे, लेकिन पर्ची नहीं दी। कुछ दिनों बाद समिति ने चारों के नाम बकाएदार का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना व एसएसपी कार्यालय में दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आईपीसी 409 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच मेरठ की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें