फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र में खरीदी गई जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने और मारपीट कर कब्जा करने का मामला सामने आया। इस मामले में जमीन मालिक ने मार्च में थाने में शिकायत दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय में कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर फाई 4 निवासी आदेश कुमार ने बताया कि उसने सिकंदराबाद में 27 जनवरी 2015 को चंद्रमणी, चंद्रपाल व उमेश पुत्र किशनपाल से 0.189750 हेक्टेयर जमीन 34 लाख 50 हजार रुपये में खरीदी थी। इसी दौरान जमीन पर बैनामा और कब्जा कर दिया गया था। वहीं खतौनी भी उसके नाम हो गई थी। इसके बाद सात अप्रैल 2018 को चंद्रमणी और चंद्रपाल ने पीड़ित के हिस्से की जमीन में से ग्रेटर नोएडा निवासी सरिता सिंह को 0.1707 हेक्टेयर जमीन बेच दी। वहीं लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
11 मार्च 2023 को सभी आरोपी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए करीब 40-50 लोगों को साथ लेकर आए। जमीन की देख-रेख कर रहे दिनेश से मारपीट की और जमीन पर कब्जा करने लगे। दिनेश ने पीड़ित को सूचना दी। तभी पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। कब्जा रुकवाने के लिए पीड़ित का साला व उसके साथी गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और सभी का हिरासत में लेकर थाने आ गई। पीड़ित ने इस मामले में लिखित शिकायत दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद 14 मार्च को एसएसपी को शिकायत दी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें