फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद ठगी: मालिक ने OLX पर डाला कार बेचने का पोस्ट, खरीदने पहुंचा ठग... आंखों के सामने हो गया फूर्र

Thu, 15 Jan 2026 04:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी जगराम ने पूछताछ में बताया कि वह ओएलएक्स पर कारें खरीदने के बहाने ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
लाल घेरे में खड़ा ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर में ऑनलाइन कार बिक्री का विज्ञापन देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ओएलएक्स पर अपनी स्विफ्ट कार बेचने के लिए मालिक ने कार का फोटो डाला था। इसी फोटो को देखकर एक शातिर ठग ने कार खरीदने और टेस्ट ड्राइव के बहाने मालिक को जाल में फंसा लिया। घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की नई मंडी के पास की है।

विज्ञापन

ठगी का तरीका
बीते 4 जनवरी को आरोपी ने ओएलएक्स पर कार का फोटो देखा। इसके बाद उसने फोन पर कार खरीदने की बात शुरू की। डील फाइनल करने के लिए जब दोनों खुर्जा में मिले, तो आरोपी ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार मांगी। जैसे ही मालिक ने उसे कार सौंपी, वह कार लेकर रफूचक्कर हो गया। कार लेकर भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया था, जिससे उसकी पहचान में मदद मिली।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
खुर्जा नगर पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू की। आखिरकार, पुलिस ने कार के साथ मथुरा निवासी जगराम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जगराम ने पूछताछ में बताया कि वह ओएलएक्स पर कारें खरीदने के बहाने ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके और इस तरह की ठगी की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सके। यह घटना ऑनलाइन कार खरीद-बिक्री के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर भी प्रकाश डालती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें