फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खुर्जा रोड पर अनियंत्रित कार के नाले में गिरने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह दीपक, भारत, सोमदत्त, प्रदीप, जवर सिंह और शिवम कार से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए खुर्जा जा रहे थे। कार को भिंड, मध्य प्रदेश निवासी आयुष चला रहा था। जैसे ही कार सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खुर्जा रोड पर स्थित सनसाइन कोल्ड स्टोर के पास पहुंची, अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खुर्जा गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें