यूपी के बुलंदशहर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-34 पर दरियापुर पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ड्यूटी के बाद ईको वैन से लिफ्ट लेकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव वलीपुरा निवासी नवीन सैनी 30 वर्ष, नगर के स्याना बस स्टैंड निवासी तेजेंद्र 32 वर्ष नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।