नरसेना। दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रहे कार चालक को रोक कर दो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ पीट दिया। गेसूपुर गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि लाइट को लेकर उनका और रिजवान का गांव दौलतपुर कलां निवासी दो युवकों के साथ झगड़ा हुआ था।
जिसे लोगों ने समझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि जब वह अपनी कार में दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रहा था तो गेसूपुर पुलिया के पास उसे गाड़ी से उतार आस मोहमद, इमरान व चार अज्ञात लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में मौजूद लोगों के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद