फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईवे पर कार ने सात वर्षीय बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। अलीगढ़ हाईवे पर गांव दानपुर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अलीगढ़ जनपद के थाना जवां क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी सात वर्षीय निखिल दो दिन पूर्व अपनी मां के साथ ननिहाल गांव दानपुर आया था। बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी नानी के साथ दुकान पर जा रहा था। नानी का हाथ छोड़कर वह हाईवे पर भाग निकला। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए व बिना पुलिस कार्रवाई कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें