फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के दौलतपुर कलां मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का बड़ा भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना जहांगीरबाद क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी अमरपाल अपने बड़े भाई टिंकू सिंह और दोस्त गांव ककरई निवासी गौरव के साथ मंगलवार देर शाम को जहांगीराबाद में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। जहां से देर रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। जब गांव रूठा के समीप पहुंचे, उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें 32 वर्षीय अमरपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भाई पवन, साथी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और घायलों को जहांगीराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें