बुलंदशहर। ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में कैंटर चालक शैलेंद्र (32) की मौत हो गई। हादसा अरनिया थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-अलीगढ़ मार्ग पर हुआ। गांव आखेपुर थाना फरियाह जनपद फिरोजाबाद निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शैलेंद्र कैंटर चलाता था। शुक्रवार की रात में वह कैंटर में कॉस्मेटिक का सामान लेकर फिरोजाबाद से मेरठ के लिए जा रहा था। अलीगढ़-बुलंदशहर मार्ग पर ऊंचागांव फ्लाईओवर के पास रात करीब 11 बजे सामने से आ रहे ट्रक चालक ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रात में ही शैलेंद्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।