फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
पीईटी परीक्षा को लेकर खुर्जा जंक्शन  रेलवे स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर पीईटी परीक्षा के चलते सुबह से ही अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ व अन्य जिलों से से आए अभ्यर्थियों ने ट्रेनों का सहारा लिया। दोपहर एक बजे के बाद घर जाने वाले अभ्यर्थी ट्रेन के लिए स्टेशन पहुंचे। इस दौरान लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों और अन्य लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा के चलते कुछ अभ्यर्थी ट्रेनों से शनिवार शाम तो कुछ रविवार तड़के चार से पांच बजे के बीच आ गए थे। वे रविवार सुबह अपने-अपने केंद्रों पर तय समय से पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद एकाएक भीड़ स्टेशन की ओर दौड़ी। ऐसे में गाजियाबाद, दादरी की ओर से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई।
अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें भी खचाखच भरी रहीं। दिल्ली और अलीगढ़ की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं थी। जनरल कोच के साथ-साथ स्लीपर और एसी कोच में भी अभ्यर्थी घुस गए।
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे स्टेशन पर आई और भीड़ अधिक होने के कारण ठहराव पांच मिनट से बढ़ाकर 25 मिनट किया गया। यह प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोकी गई। ऐसे में गाजियाबाद व दादरी से भी ट्रेन भरकर आ रहीं थीं तो बोगियों में चढ़ने तक की जगह नहीं मिली।
यात्री निरंजन ने बताया कि भीड़ के कारण उनको गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में जगह ही नहीं मिल सकी। वह परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसके बाद दूसरी ट्रेन का इंतजार करते रहे। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से दरभंगा एक्सप्रेस को रोका गया। इसमें अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। आरपीएफ और जीआरपी ने सभी परीक्षार्थियों को बैठाया।

पीईटी परीक्षा को लेकर खुर्जा जंक्शन  रेलवे स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें