बुलंदशहर। विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 22, 23 एवं 24 को जिले के सभी डिवीजन कार्यालयों पर शिविर का आयोजन होगा। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए 22, 23 एवं 24 सितंबर को मेगा कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी डिवीजन कार्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिविर में नए संयोजन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, विद्युत बिल जमा करना, पीएम सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, लोड वृद्धि एवं खराब मीटर, विधा परिवर्तन, विद्युत संबंधी एवं विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। संवाद