फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंटी बोलकर पैर छुए और ले उड़े आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शातिर लुटेरों का एक सक्रिय गैंग एक बार फिर महिलाओं को निशाना बना रहा है। बीते कुछ दिनों में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में खुद को परिचित या बेटे का दोस्त बताकर बदमाशों ने दो बुजुर्ग महिलाओं से उनके सोने के कंगन और कुंडल लूट लिए। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को झांसा देने के लिए बदमाशों ने पहले आंटी बोलकर उनके पैर छुए और फिर जेवर की माप लेने या फोटो खींचने के बहाने गहने उतरवाकर मौके से भाग गए। एक ही कॉलोनी में हुई इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पुलिस ने दोनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




बेटे का नाम लेकर मां को दिया झांसा

पहला मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की सुशीला विहार फेस टू कॉलोनी में 29 नवंबर की सुबह सामने आया। पीड़ित गौरव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी मां पुष्पलता सुबह दूध लेने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके पैर छुए। फिर विश्वास जीतने के लिए बोला कि उसे उनके बड़े बेटे ने भेजा है। आरोपी ने बताया कि वह कंगन की माप लेने आया है। बेटे का नाम सुनते ही पुष्पलता को उस पर शक नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें एक घर के पास ले गया और उनसे सोने के कंगन उतरवा लिए। गहने हाथ आते ही वह मौके से भाग गया। जब पुष्पलता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हुए लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।



स्कूटी पर बैठाकर रास्ते में उतरवा लिए कुंडल

दूसरी घटना भी इसी कॉलोनी की है। पांच दिन पहले यानी 24 नवंबर को सुशीला विहार द्वितीय कॉलोनी की निवासी अंगूरी देवी सरकारी अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में स्कूटी सवार एक युवक ने उन्हें रोका और उनके पैर छूकर खुद को उनके पुत्र का दोस्त बताया। आरोपी ने अंगूरी देवी को उनके गंतव्य तक स्कूटी पर छोड़ने की पेशकश की। महिला उस पर भरोसा करके स्कूटी पर बैठ गईं। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने बहाना बनाया कि उसे उनके कुंडल की फोटो खींचनी है। अंगूरी देवी ने जैसे ही कुंडल उतारे, आरोपी स्कूटी लेकर गहने सहित भाग गया।
विज्ञापन





दोनों ही मामलों में पीड़ित महिलाओं ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। महिलाओं को झांसा देने की प्रवृत्ति से पता चलता है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है जो क्षेत्र में सक्रिय है। - ऋजुल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें