फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर से बुलाकर युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नौकरी छोड़ने से नाराज मालिक ने साथियों के साथ मिलकर मजदूर पर घर से बुलाकर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नही जा सका है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव गिनौरा शेख निवासी मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र फुरकान गांव के दानिश के यहां आभूषण के डिब्बे बनाने का काम करता था। मजदूरी के 25 हजार रुपये हो जाने पर फुरकान ने उसकी नौकरी छोड़ दी, जिससे दानिश उसके पुत्र से रंजिश मानने लगा, कई बार घर पर आकर गाली-गलौज कर चुका था। आरोप है कि 15 नवंबर को तालिब पुत्र फजल उसके घर आया और फुरकान को यह कहकर ले गया कि दानिश उसके रुपये देगा। थोड़ी देर बाद शोर-शराबा होने पर परिजन बाहर आए तो देखा कि तालिब और जुबैर फुरकान पर चाकुओं से हमला कर रहे हैं। शोर मचाने पर आरोपी तालिब, दानिश और जुबैर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर घायल को अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, दिल्ली के एक अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें