फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओपीडी में फूंका केबिल, 40 मिनट गुल रही बिजली, बाधित हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय में ओपीडी संचालन के दौरान दो बार बिजली गुल हो गई। इस दौरान करीब 40 मिनट तक ओपीडी में अंधेरा रहा। ऐसे में कुछ चिकित्कों ने परामर्श देना बंद कर दिया। बिजली आने के बाद मरीजों को परामर्श मिल सका।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी का सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालन होता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो जो पांच मिनट बाद आ गई। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दोबारा बिजली गुल हो गई। जो करीब 35 मिनट तक गुल रही। बिजली गुल हो जाने पर किसी ने इसकी सूचना चिकित्सालय प्रशासन को दी।
चिकित्सालय के बिजली कर्मियों ने जांच की तो ओपीडी परिसर के केबिल में फाल्ट मिला। जिसे सही करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। ऐसे में अधिकांश चिकित्सकों ने परामर्श देना व स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बंद कर दिया। फाल्ट सही हो जाने पर एक बजे करीब बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर चिकित्सकों ने परामर्श देना शुरू किया। तीमारदार सचिन ने बताया कि भाभी को लेकर चिकित्सक के पास आया तो बिजली गुल होने की वजह से इंतजार करने को कहा। एक बजे करीब परामर्श दिया।
विज्ञापन


Iओपीडी में लाइन में फाल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जिसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी को भेजकर सही करवा दिया गया। करीब 30 मिनट बिजली गुल रही। किसी ने बिजली गुल होने पर चिकित्सक के परामर्श न देने की कोई शिकायत नहीं की है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें