फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरारी नगर में पोलियो अभियान का बहिष्कार

Mon, 22 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मूड़ाखेड़ा रोड स्थित मुरारी नगर के लोगों ने रविवार को पोलियो ड्राप्स का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


नागरिकों ने कहा कि 1300 आबादी वाले इस क्षेत्र को न तो ग्राम पंचायत से जोड़ा गया है और न ही नगर पालिका से। ऐसे में किसी भी श्रेणी उनका दर्जा न होने से वह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं।

मोहल्ले में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने कालोनी वासियों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।


मूड़ाखेड़ा रोड स्थित मुरारी नगर क्षेत्र में रविवार सुबह पोलिया ड्राप पिलाने के लिए के लिए टीम गई थी। जहां लोगों ने अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने से मना करते हुए बहिष्कार कर दिया और काफी देर तक टीम को बैठाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर क्षेत्रीय विधायक बंशी सिंह पहाड़िया पहुंचे उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें