फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चौधरी चरण सिंह की नीति पर चलकर रालोद बनेगा मजबूतः राजा एश्वर्य राज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजा एश्वर्य राज सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीति पर चलकर ही रालोद को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाने की जरूरत है। विशेष रूप से युवा वर्ग को पार्टी की रीति नीतियों के बारे में जानकारी देकर उनको अपने साथ जोड़ना होगा।
विज्ञापन

यह बात राजा एश्वर्य राज सिंह ने सोमवार को वेवसिटी में फार्म में आयोजित जनपद स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि किसान, कमजोर, दबे, कुचले वर्ग की आवाज को बुलंद करने के लिए रालोद की अपनी अलग पहचान रही है। आगे भी यह प्रयास सभी को मिलकर करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी ने की। उन्होंने भी रालोद की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी और संचालन अरूण चौधरी भुल्लन ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेंद्र चौधरी, निशांत त्यागी, सावन चौधरी की अगुवाई में बड़ी तादाद में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के राजनीतिक सलाहकार बीरपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, तेजपाल सिंह, रीता चौधरी, सुमन चौधरी, सुरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें