फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्राम पंचायत के 41, क्षेत्र पंचायत के तीन और जिला पंचायत सदस्य के एक वार्ड पर होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्य के 41 वार्ड, क्षेत्र पंचायत के तीन वार्ड और जिला पंचायत सदस्य के एक वार्ड पर 19 फरवरी को मतदान होगा। डीएम श्रुति ने बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉक क्षेत्र में 41 ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन वार्ड में पद खाली हैं। इसके अलावा जिला पंचायत की वार्ड संख्या 44 में भी जिला पंचायत सदस्य की मौत के बाद से खाली है। इन वार्डों में उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम श्रुति ने आदेश जारी किए हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। जबकि आठ जनवरी की शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जा सकेगा।
इसके बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 को नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। जबकि इसी दिन चुनाव चिन्हों का भी आवंटन किया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह सात से शाम बजे तक मतदान होगा। 21 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

अनूपशहर के गांव भैलई के वार्ड चार, देवकरनपुर उर्फ बझेड़ा के वार्ड पांच और 11, अगौता के गांव लौहलारा के वार्ड दो, अख्तयारपुर के वार्ड सात व 12, बीबीनगर के गांव तिबड़ा के वार्ड एक, बुलंदशहर के गांव रमपुरा के वार्ड एक, कुदैना के वार्ड 10, कलौली के वार्ड 13 में मतदान होगा। इसके अलावा हजरतपुर समसपुर के वार्ड 11, मामन कलां के वार्ड छह व आठ, डिबाई के गांव नयाबांस बांगर के वार्ड 11, रामबिलौनी के वार्ड 10, दानपुर के गांव दोंका के वार्ड एक, गांव बुद्ध मुमरेजपुर के वार्ड आठ, नौ व 10, ऐदलपुर के वार्ड चार और रहीमकोट के वार्ड चार में भी मतदान किया जाएगा।
इसी तरह शहदवां के वार्ड नौ, ईशनपुर के वार्ड 11, जहांगीराबाद के माजरा खानपुर के वार्ड आठ, गिनौरी नंगली के वार्ड सात, बांसुरी के वार्ड चार, भिरौली के वार्ड आठ, भमरौली के वार्ड पांच, जाड़ौल के वार्ड चार, कौड़ा शमशाबाद के वार्ड पांच व टिटौटा उर्फ वीरगांव के वार्ड पांच, खुर्जा के गांव हसनपुर के वार्ड पांच में वोट डाले जाएंगे। लखावटी के गांव जीवंत के वार्ड 10 आलमगीरपुर धनौरा के वार्ड 11, नौबतपुर के वार्ड नौ में मतदान किया जाएगा।
वहीं, पहासू के गांव स्यारली के वार्ड आठ, अहमदबास के वार्ड एक, पहासू के गांव लालगढ़ी के वार्ड दो, बेरमनगर के वार्ड 10, स्याना के गांव घंसूरपुर के वार्ड सात और सिकंदराबाद के गांव धनौरा के वार्ड छह में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान किया जाएगा। इसके अलावा अनूपशहर के गांव अहार बांगर के वार्ड चार, करनपुर कलां के वार्ड 73 और अरनिया के गांव जावल के वार्ड 38 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा डिबाई क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड 44 पर सदस्य पद के लिए मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें