फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के दौरान शस्त्र विक्रेताओं पर भी रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के दौरान शस्त्र विक्रेताओं पर भी रहेगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर सीट पर आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव में अवैध शस्त्रों और कारतूसों की बिक्री रोकने के लिए शस्त्र विक्रेताओं पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शस्त्र विक्रेताओं को अपने यहां से हथियार की बिक्री के साथ एक-एक कारतूस की बिक्री का पूरा लेखा जोखा रखना होगा। ऐसा न होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपचुनाव को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को डराने-धमकाने के लिए तमंचे आदि अवैध हथियारों का प्रयोग किया जाता है, हालांकि इनके लिए कारतूस की व्यवस्था लाइसेंस धारकों की मदद से शस्त्रों की दुकान से होती है। बीते दिनों भी इस तरह की एक शिकायत पुलिस को मिली थी। जिस पर अभी तक जांच ही चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसी कड़ी को तोड़ने के लिए शस्त्र विक्रेताओं पर भी शिकंजा कस दिया है। सभी शस्त्र विक्रेताओं को पूरा रिकार्ड दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। शस्त्र विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि अगर उनके रिकार्ड और उपलब्ध शस्त्र-कारतूस की संख्या में अंतर मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत उनकी दुकान का तत्काल लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शस्त्र विक्रेताओं पर नजर रखने का निर्णय लिया है। शस्त्र विक्रेता कारतूस आदि की बिक्री नियमानुसार करें और उसका पूरा रिकार्ड रखें।- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें