फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में व्यापारी की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौके से मिले तीन खोखे, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jun 2026 07:54 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलवीर हत्याकांड के आरोपी रोहताश राणा की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ई-स्कूटी शोरूम पर बैठा था जब यह वारदात हुई। मृतक बलवीर के बेटे और उसके चचेरे भाई पर हत्या का आरोप है।

पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग कर रोहताश को मौत के घाट उतारा। रोहताश हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद गुलावठी में यह शोरूम खोला था। वह वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलवीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें