फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: व्यापारी का फर्जी अकाउंट बना परिचितों से मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा निवासी इटवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर परिचितों से रुपयों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रविंद्र शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सिकंदराबाद में व्यापार करते हैं। किसी व्यक्ति ने उनके फोटो का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी पेज बनाकर उनके परिचितों व अन्य लोगों से रुपयों की मांग की। लोगों द्वारा बताए जाने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई।
उन्हें आशंका है कि इस प्रकार जालसाज उनके नाम पर किसी व्यक्ति से ठगी कर सकते हैं। इसलिए उनके नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट को बंद कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि मामले की साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें