फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बसों में अभी भीड़, पायदान पर लटककर यात्रा कर रहे लोग

विज्ञापन
रोडवेज बस के पायदान पर खड़े होकर यात्रा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। रोडवेज बसों में अभी भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को कई बसों में यात्री पायदान पर और खड़े होकर यात्रा करते नजर आए। दिवाली और छठ पर्व के कारण 6 से 17 नवंबर तक सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन

फेरे बढ़ने के बावजूद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिवाली का त्योहार समाप्त होने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली है। बदायूं-अलीगढ़ मार्ग के लिए लोगों को अभी भी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्याना-बुलंदशहर मार्ग पर शनिवार को एक रोडवेज बस में यात्री पायदान पर खड़े होकर सफर कर रहे थे। यात्रियों लवी और मेघराज ने बताया कि इस मार्ग पर बसों का संचालन नाममात्र होता है। इससे यात्रियों को जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि चालक-परिचालकों को पायदान या छत पर यात्रियों को यात्रा न कराने के निर्देश पहले ही दिए गए हैं। एआरएम ने कहा कि जिस बस में यात्री पायदान पर थे, उसके डिपो की जानकारी कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से दूसरी बस का इंतजार कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें